Search

May 4, 2026 10:01 pm

टहल रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर,दो घायल।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पाकुड़िया से महेशपुर पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर हीरो मोटरसाइकिल शौरूम के पास सोमवार देर रात को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर टहल रही महिला को पीछे से टक्कर मार कर चालक समेत दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया । मिली जानकारी के अनुसार बुदिनाथ टुडू उम्र 30 वर्ष पिता बोका टुडू गांव पालियादाहा का रहनेवाला है जो कि तलवा से पाकुड़िया की ओर पालियादाहा अपने घर जा रहा था । उसी दरमियान हीरो शौरूम के पास अपने घर के सामने सड़क पर टहल रही ए एन एम बबिता कुमारी को पीछे से धक्का मार दिया । जिससे बबिता कुमारी एवं मोटरसाइकिल चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की खबर ग्रामीणों ने पाकुड़िया पुलिस को दिया । सूचना मिलते ही पाकुड़िया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया लाए । जहां चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर भरत भूषण भगत एवं डॉ सफीयूल ओला ने घायल का प्रथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु बाहर पश्चिम बंगाल रेफर कर किया । डॉ ने बताया कि दोनों को माथे पर चोट है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!