Search

May 4, 2026 9:57 pm

जनता को आर्थिक व बौद्धिक रूप से कमजोर बनाने का काम किया विधायक आलमगीर आलम ने-अफिफ अमसल

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ विधानसभा के युवा नेता अफ़िफ़ अमसल ने मंगलवार शाम पाकुड़ के दो गांव क्रमशः चेंगाडंगा और नसीपुर का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गहराई से समझा। अफ़िफ़ ने बताया कि किस तरह वर्तमान विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री ने पाकुड़ के लोगों को रोजगार से वंचित किया है। उन्होंने कहा यहां के मुख्य रोजगार के साधन पत्थर खनन और क्रेशर हैं, और उन्हें बंद करके हमारे लोगों की जीविका पर हमला किया गया है। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक आलमगीर आलम ने अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया लोगों का रुचि रोजगार छिन और अपने लोगों को रोजगार देने का काम किया। यह न केवल एक आर्थिक समस्या है, बल्कि हमारे समुदाय की सामाजिक स्थिरता के लिए भी खतरा है। अफ़िफ़ ने वादा किया कि यदि इस बार लोग अकील अख़्तर के सिपाही बनकर उनके कंधों को मजबूत करते हैं और उन्हें भारी मतों से पाकुड़ विधानसभा का विधायक बनाकर भेजते हैं, तो आने वाले समय में पाकुड़ विधानसभा का नक्शा बदल कर रख देंगे। उन्होंने कहा हम रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे, पत्थर और खनन उद्योग को पुनर्जीवित करेंगे, और क्रेशर उद्योग को फिर से शुरू करेंगे ताकि हमारे लोग सम्मान और गर्व के साथ अपनी आजीविका कमा सकें।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी, ताकि वे भी आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकें और समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। मौके पर रफीक अहमद, अब्दुल रसीद, मंजूर आलम, अहमद्दुल्लाह, मोलबी मुख्तार, मोल्बी खैरूल, कमरूजम्मन, सिराजुल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!