Search

October 15, 2026 12:26 pm

21 से 50 वर्ष तक की महिलाओ को दी जाएगी मुख्यमंन्त्री मईया योजना का लाभ

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): झारखण्ड मुख्यमंन्त्री मईया सम्मान योजना को लेकर बुधवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में बीडीओ टुडू दिलीप ने सभी सेविकाओं को जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ 21 से 50 वर्ष तक के सभी महिलाओ को दी जाएगी। जिसमें सभी महिलाओ को प्रति माह एक हजार की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना में आंगनवाड़ी सेविकाओं की मुख्य भूमिका है। जो अपने अपने पोषक क्षेत्र में महिलाओ की सूचीबद्ध करना है।इसको लेकर महिलाओ की फार्म भराना आवश्यक है। सम्बन्धित पंचायत सचिवालय में महिलाओ की ऑनलाइन फार्म भरने के बाद मोबाइल की ओटीपी ली जाएगी। इसमे ओटीपी मिलने के बाद ही फार्म के कार्य को पूरा माना जायेगा। इसको लेकर सेविकाओं का दायित्व बनता है कि महिलाओ को जागरूक कर इसकी जानकारी दे। इस प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं के बीच इस योजना की फार्म का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी संजीव कुमार सिन्हा , पर्यवेक्षिका मीना हांसदा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!