Search

May 4, 2026 5:39 pm

झामुमो जिलाध्यक्ष ने स्वo सुहाषिणी बेसरा को दी श्रद्धांजलि।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी प्रो० सुहाषिणी बेसरा जी के निधन पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने गोपीकांदर प्रखंड के गोढ़ी (खरौनी) स्थित विधायक के पैतृक आवास पहुँचकर जिलाध्यक्ष शश्याम यादव के साथ जिला सचिव सुलेमान बास्की, अम्लान कुसुम सिन्हा सहित जिले भर के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी का हम सब के बीच से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे व शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे।मौके पर केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, प्रकाश सिंह, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला सदस्य अब्दुल उदूद, अब्दुल हलीम अंसारी, दयानंद भगत सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष व सचिव सहित जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240801 wa00281437043818909732049

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!