Search

May 4, 2026 4:23 pm

झामुमो कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

राजकुमार भगत

पाकुड़। साहेबगंज जिले के बरहरवा स्थित निशा मैरेज हॉल में साहेबगंज एवं पाकुड़ जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के लोकप्रिय युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी केंद्रीय सोशल मीडिया के पदाधिकारियों द्वारा दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू शामिल हुए। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में पाकुड़ झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, साहेबगंज जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी, जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे शामिल हुए।एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनिंग देने पहुंचे केंद्रीय सोशल मीडिया की टीम ने सरकार को सभी योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक देते हुए उनका लाभ दूसरों तक पहुँचाने का निर्देश दिया।वही केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मु ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आप सरकार की हरेक योजनाओं का पर प्रचार प्रसार करे। वही झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं के लिये अनेकों योजनाओं को लागू करने का काम किया है लेकिन दूर दराज के ग्रामीण इन योजनाओं की जानकारी न होने पर लाभ से वंचित रह जाते है इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं की सबसे पहली जिम्मेदारी यह है कि हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दूर दराज के ग्रामीण तक पहुँचाने का काम करे।मौके पर केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, युवा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, युवा जिला सचिव उमर फारूक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ़्रेड हेम्बरम, जिला सह सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्बरम, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, नगर उपाध्यक्ष आदित्या तिवारी, विनोद भगत, सहित जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड व पंचायत कमिटी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

img 20240802 wa00106331430577625262769

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!