Search

May 9, 2026 11:29 am

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड उपाध्यक्ष सुधांशु मंडल के अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर रणनीति तैयार की. इसके साथ -साथ झारखंड में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना पर भी चर्चा की गई. जिसमें सभी कांग्रेसियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि आगामी 03 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक प्रत्येक पंचायत भवन में सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित होकर 21 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये के लिए फॉर्म भरने में सहयोग करेंगे. मौके पर बीस सूत्री सदस्य सह जिला सचिव मु. महबुब आलम, बीस सूत्री सदस्य सह जिला परिषद सदस्य बैद्यनाथ कोड़ा, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष आलम शेख, युवा विधानसभा अध्यक्ष शाजाहान शेख, लुतफूल खां, हैदर मौला, फायजल शेख, हैदर शेख, करण दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!