Search

October 15, 2026 6:38 am

सम्पा साहा बनी भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष

राजकुमार भगत

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने झारखंड प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियो की सूची जारी कर दी है । पाकुड़ निवासी सम्पा साहा को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सम्पा साहा नगर निकाय के चुनाव में नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में भारी मतों से विजय प्राप्त की थी । तब से वह पाकुड़ में अपने कार्यों के बदौलत चर्चा में रही। प्रदेश द्वारा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी है। इधर सम्पा शाहा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है मैं उसे स्वीकार करते हुए कार्य दिशा निर्देश पर मैं संगठन के लिए संघर्ष करती रहूंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!