Search

May 4, 2026 11:59 am

डीटीओ ने की जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के प्रबंधक तथा बस संचालकों के साथ बैठक।

सतनाम सिंह

सोमवार को जिला परिवहन कार्यालय में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संजय पीएम कुजूर की अध्यक्षता में जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के प्रबंधक एवं बस संचालको के साथ बैठक आयोजित की गई। संयुक्त परिवहन आयुक्त, परिवहन विभाग, झारखण्ड, रांची के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत सभी गैर सरकारी एवं सरकारी स्कूलों में स्कूली बच्चों के लिए परिवहन हेतु प्रयुक्त होने वाले बस,ऑटो एवं वैन परिचालन कराने से पूर्व स्कूल प्रबंधन अपने सभी वाहनों का वाहन से संबंधित जरुरी दस्तावेजों एवं अन्य की जांच कराकर ही वाहन का परिचालन करने हेतु स्कूल परिवहन के उपयोग में लाया जाए, क्योंकि प्रायः सोशल मीडिया एवं न्यूज पेपर मे प्रकाशन में यह देखा जा रहा है कि कुछ राज्यों में स्कूल बसों का वाहन से संबंधित कागजातों एवं वाहन का दुरुस्तीकरण नहीं होने के कारण छोटी एवं बड़ी सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे है जिसमें सम्बंधित स्कूल वाहनों में यात्रा करने वाले स्कूली बच्चों को गंभीर चोट एवं सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो रही है। इस प्रकार के सड़क दुर्घटना झारखंड राज्य के किसी भी जिले में न हो इसी आशंका को देखते हुए एवं स्कूल बसों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने हेतु प्रयासरत रहने की आवश्यकता है। इसके लिए जरुरी है की परिवहन विभाग के द्वारा निर्धारित सभी मानकों का अनुपालन कराया जाए। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने परिवहन विभाग के द्वारा दिए गए सभी निर्देशो के बारे मे बिंदुवार चर्चा की तथा सभी बिंदुओं एवं जरुरी मानकों का अनुपालन शत प्रतिशत करने हेतु सभी स्कूल के प्रबंधन के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया। साथ ही सभी स्कूल के प्रबंधन प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर स्कूल में स्कूली बच्चों के परिवहन हेतु सभी प्रकार के वाहनों से संबंधित वाहन संख्या एवं वाहन चालक का चालक अनुज्ञप्ति एवं कंडक्टर अनुज्ञप्ति के साथ जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे तथा अगर किसी वाहन का कोई कागजात अगर किसी कारण वस फेल या दुरुस्त नहीं है तो सभी वाहनों के कागजों का दुरुस्तीकरण जल्द से जल्द करा ले अन्यथा आपके वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी तथा अनफिट वाहनों को थाने में जपती कर संबंधित वाहन को कंडम करने की कार्यवाही भी की जाएगी l इस संबंध में उपस्थित मोटरयान निरीक्षक पाकुड़ को जिला अंतर्गत सभी स्कूल के बसों का भौतिक निरीक्षण एक सप्ताह के अंदर करने का भी निर्देश दिया तथा स्कूल समयानुसार अलग अलग दिनों मे सड़क पर परिवहन कर रहे सभी स्कूल वाहनों का औचक निरीक्षण कर स्कूल वाहनो में बैठान क्षमता से की भी जांच किया जाएगा इस संबंध में सभी को बताया गया
मौके पर मुख्यालय डीएसपी, नगर प्रशासक, नगर परिषद, पाकुड़, मोटरयान निरीक्षक पाकुड़ एवं जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन एवं स्कूल प्रबंधन के तरफ से आये हुए प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे

img 20240805 wa00185262997955336622010

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!