Search

May 4, 2026 11:59 am

बीआरसी में गुरु गोष्ठी का हुआ आयोजन

गोष्ठी में 21 बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जानकारी ली गई एवं कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

सुस्मित तिवारी।

हिरणपुर (पाकुड़) सोमवार को हिरणपुर प्रखंड के सभी प्रधान शिक्षकों के साथ लगभग 21 बिंदुओं को लेकर गुरु गोष्ठी का आयोजन बीपीओ किशन कुमार की उपस्थिति में हुआ। जिसमें निर्धारित विषयों पर चर्चा करते हुए जानकारी और आवश्यक निर्देश दिए गए। गुरु गोष्ठी में मुख्य रूप से स्कूल रुआर, 2024 -25, एमडीएम एवं एनीमिया का प्रतिवेदन अवशिष्ट चावल राशि एवं एसएमएस की स्थिति के अलावे मध्यान्ह भोजन की उपस्थिति एवं प्रोजेक्ट रेल की उपस्थिति में अंतर, प्रयास पर बिपीओ किशन कुमार ने विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए सभी प्रधानाध्यापकों सिर्फ प्रतिवेदन एवं विस्तृत जानकारी लिए। गुरु गोष्ठी में इको क्लब एमसी पुनर्गठन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई वहीं किचन गार्डन किस-किस विद्यालय में है पर जानकारी ली गई , इसके अलावा शिक्षक एवं छात्र उपस्थित ई विद्या वाहिनी पर चर्चा, एवं पुस्तक वितरण ई विद्या वाहिनी में एंट्री को लेकर भी विस्तृत जानकारी लि गई।
गुरु गोष्ठी में बीपीओ किशन कुमार के अलावा बीआरपी संजय कुमार जायसवाल सीआरपी सुजीत कुमार चार, लखीराम साहा के अलावा प्रखंड के सभी विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे ।

img 20240805 wa00234628138102667078287

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!