Search

May 4, 2026 12:06 pm

मुख्यमंत्री माईयां सम्मान योजना के आवेदन को लेकर तीसरे दिन कैंप का किया गया आयोजन।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया मुख्यमंत्री माईयां सम्मान योजना का आवेदन ऑनलाइन के लिए पाकुड़िया प्रखंड के सभी 18 पंचायत कार्यालय में सोमवार को तीसरे दिन कैंप का आयोजन हुआ।शिविर में प्रज्ञा केंद्र संचालक, आंगनबाड़ी सेविका,पंचायत सचिव एवं मुखिया ने 21 से 49 वर्ष आयु के महिलाओ का आवेदन जमा लिया, लेकिन वेबसाइट का सर्वर डाउन रहने के कारण आवेदन का डाटा ऑनलाइन नही हो सका। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के सभी 18 पंचायत में कुल तीसरे दिन 817 आवेदन जमा हुए जिसमें से शाम के 5 तक एक भी आवेदन का सफल ऑनलाइन नहीं हो पाया। लाभार्थियों का भीड़ सभी पंचायतों में देखा गया,लेकिन सर्वर डाउन की वजह से ऑनलाईन नही होने के कारण महिलाओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

img 20240805 wa00321643874793170918780

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!