Search

May 4, 2026 3:31 am

विश्व आदिवास दिवस के अवसर पर हेल्थ कैंप का अयोजन

राजकुमार भगत

विश्व आदिवास दिवस के अवसर पर हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़िया बहुल्य क्षेत्रों तेलोपाडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुनील कुमार सिंह द्वारा हेल्थ कैंप का अयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग और पिरामल स्वास्थय के जिला प्रबन्धक मो सनीफ अंसारी के संयुक्त प्रयास से केंदुआ पंचायत अंतर्गत तेलोपारा गांव में हैल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन प्रधान बिजी पहाड़ीन के द्वारा किया गया जिसमें समुदाय के सभी आयु वर्ग के लोगों का स्वास्थ्य जांच समुदाय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बनाई सिंह मीना के द्वारा किया गया एवम दवाई वितरण की गईं साथ ही साथ सस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । मौके पर पहुंचे पिरामल स्वस्थ्य के संथाल परगना प्रमंडलीय प्रबन्धक तुहीन बनर्जी द्वारा विश्व आदिवास दिवस के महत्त्व के बरे मे बताया गया। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र से BTT सुषमा भर्ती,जिला प्रबन्धक मनोज महतो गांधी फेलो अफरोज आफरीन और सहिया सोनम, सिलबिया पहाड़ीन और लुखी पहाड़ीन सेविका सजोनी मुर्मू ANM सोहागिनी मुर्मू मौजुद थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!