Search

May 4, 2026 2:05 am

महेशपुर मे धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम पंचायत अंतर्गत घाटचोरा मे विश्व आदिवासी दिवस शुक्रवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों आदिवासी समाज की महिला पुरुष, युवक-युवती और बच्चे अपनी वेशभूषा में दिखे।महिला-पुरुष आदिवासी समाज की वेशभूषा में आदिवासी समाज का वाद्य यंत्र मादल, ढुलिया, फेपारिया की धुन पर थिरकते रहे। इस दौरान खास बात ये रही कि डीजे की बजाय वाद्य यंत्र की धून पर नाच गाना हुआ।इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताया।यह दिन आदिवासी लोगों की संस्कृति, संभ्यता, उनकी उपलब्धियों और समाज और पर्यावरण में उनके योगदान की सराहना करने का दिन है।आदिवासी लोगों की पर्यावरण के संरक्षण में विशेष भूमिका देखी गई है। जितनी पर्यावरण को इन लोगों की जरूरत है उतनी ही इन लोगों को पर्यावरण की जरूरत है इसीलिए इनके अधिकारों को बनाए रखने के लिए भी इस दिन को मनाया जाता है।इस मौक़े पर सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम, युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू,रोशन किस्कू, कालिदास सोरेन,निर्मल मुर्मू, साइमन मुर्मू,रफाइल मुर्मू,बाबुधन मुर्मू, सेट हेमब्रम,नरेश हेमब्रम, निर्मला मुर्मू, साबित्री मुर्मू समेत सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

img 20240809 wa00797982056495844529769

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!