Search

May 4, 2026 2:12 am

“माध्यमिक शिक्षक संघ की चेतावनी: सरकार ने मांगें नहीं मानी तो 23 अगस्त को राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया”

राजकुमार भगत

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक के आह्वान पर जिले के सभी माध्यमिक शिक्षकों ने आज काला बिल्ला लगाकर अपनी मांग को लेकर सरकार के प्रति विरोध प्रकट किया बताते चले कि राज्य संघ के आदेशानुसार पाकुड़ माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कौसर कबीर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद में प्रोन्नति,MACP का लाभ माध्यमिक शिक्षकों को दिया जाना एवं SOE एवं BLAV विद्यालयों में जबरन आवेदन किए जाने तथा शिक्षकों के साथ आए दिन विभिन्न प्रकार से समस्याएं जैसे वेतन समयानुसार न मिलना विभाग द्वारा समयानुसार आवंटन न भेजा जाना इत्यादि पर जिले के शिक्षकों द्वारा अपने विभिन्न मांगों को लेकर आज जिले के सभी माध्यमिक शिक्षक /शिक्षिका / शिक्षकेत्तर कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट करते हुए शिक्षण कार्य किए । माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई पाकुड़ मांग करती है की अगर राज्य सरकार उपरोक्त विभिन्न मांगों पर यदि ठोस निर्णय नहीं लेती है तो राज्य संघ के निर्णयानुसार सभी माध्यमिक शिक्षक आगामी दिनांक 23 अगस्त 2024 को उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे एवं राजभवन रांची के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे

img 20240810 wa0005450878248837364983

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!