Search

May 4, 2026 2:12 am

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर मे मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया।

इकबाल हुसैन

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर मे शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ता संग झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के चित्र पर तिलक लगाकर केक काटकर जन्मदिन मनाया।इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरण किये गए। मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।इस मौक़े पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने कहा कि झारखंड के मुखिया का 49वां जन्मदिन पूरे राज्य में मनाया जा रहा है। झामुमो प्रखंड कमिटी महेशपुर कामना करती है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वस्थ रहे और दीर्घायु रहे तथा वे झारखंड के लोगों की सेवा करते रहे।इस मौक़े पर प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन, जेम्स सुशील हेमब्रम,युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू,प्रखंड प्रवक्ता इक़बाल हुसैन,हलीम शेख,मुबारक करीम, डार्फी शेख, हसीबूल शेख ,कालिदास सोरेन,साइमन मुर्मू,अब्दुल मालेक,कमल शेख,बोकुल शेख,सुशील हेमब्रम,जनता किस्कू समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!