Search

May 6, 2026 11:20 am

ऑटो की टक्कर से दो घायल, चालक की हालत गंभीर, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर -कोटालपोखर पथ के बरमसिया निकट शनिवार शाम ऑटो के धक्का मारने से गांव के ही विनोद बेसरा (27) घायल हो गया। वही दुर्घटना के बाद ऑटो पलटी मारे जाने से चालक शहरी निवासी जितेन सोरेन गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसमे से चालक की गम्भीर अवस्था देख चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना करीब छह बजे शाम की है। चालक ऑटो लेकर सितपहाडी की ओर से तेज गति से हिरणपुर आ रहा था कि रास्ते से पैदल गुजर रहे विनोद बेसरा को पीछे से धक्का मार दिया। उधर इस घटना की सूचना मिलने साथ पुलिस घटनास्थल पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में लिया।

img 20240810 wa00279138551859119867581

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!