Search

May 4, 2026 12:51 am

विधानसभा चुनावों में जीत के लिए पाकुड़ महिला कांग्रेस तैयार, जिला अध्यक्ष ने रांची में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष से की मुलाकात

यासिर अराफात

पाकुड़ :रांची में झारखंड महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकरिणी की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पाकुड़ महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सोनी भी पहुंची.इस बैठक में मुख्य रूप से होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी और महिला संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। पाकुड़ महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सोनी भगत ने जानकारी दी की पूरे झारखंड में महिला संगठन की मजबूती तथा आने वाले विधानसभा में जीत सुनिश्चित करने को लेकर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने सभी जिला अध्यक्षों को मूल मंत्र दिए. पाकुड़ कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सीमा सोनी भगत ने पाकुड़ महिला कांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर उनके साथ कई तरह की चर्चा भी हुई. सीमा सोनी भगत ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अलका लांबा को जानकारी देते हुए कहा कि हम लोग पाकुड़ जिला में महिला संगठन को मजबूती देते हुए पूरे जिला के संगठन को विस्तार कर रहे हैं. साथ ही पूरे क्षेत्र में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए समाधान का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि पिछले 5 सालों में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा पाकुड़ विधानसभा में किए गए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का भी कार्य कर रहे हैं. सीमा सोनी भगत ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पाकुड़ जिला के हर एक विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए हम लोगों ने पूरी तरह से तैयारी की है. नतीजतन आने वाले विधानसभा चुनाव में पाकुड़ जिला के सभी विधानसभा में इंडिया गठबंधन की ही जीत होगी. पूरे प्रदेश से 24 ज़िलों की महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने उक्त कार्यक्रम में शिरकत की.

img 20240810 wa00304477470193194686551

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!