Search

October 16, 2025 10:45 pm

पाकुड़ में आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह, सुदेश महतो ने किया वर्तमान सरकार पर निशाना।

सतनाम सिंह

पाकुड़: आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने पाकुड़ के हरिणडांगा हाई स्कूल मैदान में आयोजित भव्य मिलन समारोह में वर्तमान राज्य सरकार और पाकुड़ विधानसभा के विधायक आलमगीर आलम पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
उन्होंने कहा कि पाकुड़ विधानसभा के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अजहर इस्लाम जैसे युवा समाजसेवी को जनता का समर्थन करना चाहिए। अजहर इस्लाम ने कहा कि 50 वर्षों से पाकुड़ विधानसभा का विकास नहीं हो पाया है और उन्हें विधायक बनाकर विधानसभा भेजने से विकास का काम हो पाएगा। इस मौके पर सुदेश महतो ने अजहर इस्लाम को पार्टी का पट्टा देकर पार्टी में योगदान कराया और उनका भव्य स्वागत किया गया। आजसू पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है और पाकुड़ विधानसभा में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

img 20240811 wa00097635846495179716845
img 20240811 wa00088958855822620909930
img 20240811 wa00072171098243721690468

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर