Search

May 6, 2026 8:52 am

उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर अब तक हुए कार्यों की समीक्षा बैठक की

उपायुक्त ने तैयारी को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मुख्य कार्यक्रम स्थल व शहर में बेहतर साफ-सफाई रखने का दिया निर्देश

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर सोमवार को उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने तैयारी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल रानी ज्योर्तिमय स्टेडियम में बेहतर तरीके से साफ सफाई करने का निर्देश दिया। मुख्य समारोह स्थल रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम तक जाने वाली सड़कों एवं नालियों की सफाई, शहर के अंदर की नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बैठक में 14 अगस्त को सुबह छह बजे से नौ बजे तक शहर में भारी वाहनों के आवागमन बंद करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को स्वतंत्रता दिवस के दिन आयोजित होने वाले परेड के लिए मैदान में एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति करते हुए किसी भी स्वास्थ्य इमरजेंसी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। वहीं स्वतंत्रता दिवस की संध्या के.के.एम कॉलेज पाकुड़ में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिष्टमनी हेम्ब्रम, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, मुख्यालय डीएसपी जितेन्द्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20240812 wa00174331353217760450452

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!