Search

May 10, 2026 7:52 am

सांसद निशिकांत दुबे का पाडेरकोला दौरा: ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, मंदिर निर्माण के लिए सहायता की घोषणा

भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर मामले में डीजीपी से करेंगे बात।

अमर भगत।

अमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला चौक में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे अपने काफिले के साथ पहुंचे और श्याम टुडू परगना के प्रतिमा में माल्यापर्ण किया। भाजपा कार्यकर्ता सहित गांव के ग्रामीण और महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्रामीण से मिलने के दौरान महिलाओं ने अपनी बात रखी और कहा हमारे गांव में शिव मंदिर का आधारशिला रखा गया है। मंदिर निर्माण में हो रही परेशानियों से अवगत कराया। इसके बाद सांसद निशिकांत दुबे मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर शिवलिंग में जलाभिषेक किया और ग्रामीणों को मंदिर निर्माण हेतु 1लाख रुपया सहायता करने की बात कहीं और कहा मंदिर निर्माण कार्य शुरू करें। वही भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष आशीष हेंब्रम और उनके सहयोगी के ऊपर बीते कुछ दिनों पहले राजनीतिक कारणों को लेकर एफआईआर दर्ज हुई थी जिसको लेकर आशीष हेम्ब्रम ने बताते हुए कहा। जिस पर सांसद ने चिंतित नहीं होने के लिए कहा और इस मामले में डीजीपी झारखंड से बात कर न्याय दिलाने की बात कही। वही न्याय नही मिलने पर महिलाओं ने मुख्य सड़क पर बैठने की बात कही। ग्राम प्रधान निर्मल हेम्ब्रम ने सांसद महोदय को राजमहल- दुमका रेल लाइन के लिए ज्ञापन शौपा। इसके बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे अपने काफिले के साथ गायबथान व गोपीनाथपुर पाकुड़ के लिए प्रस्थान किया। मौके पर एसडीएम प्रवीण केरकेट्टा, एसडीपीओ पाकुड डीएन आजाद,एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार, अंचलाधिकारी ओसफ़ अहमद खान थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, एसआई मिर्तुंजय कुमार सिंह सहित ग्राम प्रधान , महिला, पुरुष,पार्टी के नेता मौजूद थे।

img 20240813 wa00294760907426490314240
img 20240813 wa00312114290459488267449

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!