Search

May 3, 2026 9:12 pm

पाकुड़ में तनवीर की पहल पर सोनाजोड़ी नया टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड के अंतर्गत पंचायत सोनाजोड़ी के नया टोला में ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही थी। इस समस्या को झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम के सामने रखा गया, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर लगवाया है।पाकुड़ प्रखंड के कांग्रेस महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष खालिदा खातुन ने बताया कि नया टोला में कुछ दिनों से ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने तनवीर आलम को इस समस्या के बारे में बताया, जिन्होंने विभागीय पदाधिकारी से बात कर त्वरित कार्रवाई की।इसके बाद नया ट्रांसफार्मर पहुंचाया गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर उसे लगवाया। इस मौके पर खालिदा खातुन, मासेदा बीबी, फिरोजा बीबी, रूबिना बीबी, सोनी खातुन, परिदा बीबी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। तनवीर आलम की पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और उन्होंने इसके लिए आलम का आभार व्यक्त किया है। इस घटना से यह साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने के लिए तैयार रहती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!