Search

May 6, 2026 6:32 am

सोगले में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, 16 टीमें ले रहीं भाग।

कांग्रेस नेता दाऊद मरांडी ने फुटबॉल खिलाड़ियों को दिया खेल भावना का संदेश।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के पलीयादाहा पंचायत अंतर्गत सोगले फुटबॉल मैदान में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर आदिवासी क्लब सोगले द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रारंभ बुधवार को हुआ। जिसमें प्रतियोगिता के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला महासचिव सह लिट्टीपाड़ा विधानसभा प्रभारी दाऊद मरांडी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के उपरांत सिक्का उछाल कर एवं फुटबॉल को कीक मारकर खेल का उद्घाटन किया। दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीम भाग ले रहे हैं। वही प्रारंभिक मैच प्रथम दिन लक्खीपोखर के टीम विजेता रहा। वही उपस्थित दर्शकों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए युवा नेता दाऊद मरांडी ने कहा कि खेल हार जीत का हिस्सा है इसमें कोई जीत्ता है तो कोई हारता है खेल को खेल भावना से खेल एवं खेल से संबंधित सभी खिलाड़ियों को जागरूक किया साथ ही और बेहतर खेल दिखाने का भी आवाहन किया। वहीं जानकारी के अनुसार फाइनल आज 15 अगस्त को खेला जाएगा जिसमें क्लब द्वारा निर्धारित विजेता खिलाड़ियों को नगद एवं शील्ड कप देकर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर क्लब के ललीन मरांडी, नरेश मरांडी, प्रेम प्रकाश मुर्मू, मिस्त्री सोरेन, सुलेमान सोरेन, सुधीर मुर्मू, जूनाइल हेंब्रम, अजीत मुर्मू सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं दर्शक उपस्थित थे।

img 20240814 wa00216680069951407962983

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!