Search

May 6, 2026 5:17 am

व्यवहार न्यायालय परिसर व बार एसोसिएशन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

स्वराज सिंह

पाकुड़ में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर और बार एसोसिएशन समेत कई जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने व्यवहार न्यायालय परिसर में गाजे बाजे के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद मोहिउद्दीन ने बार एसोसिएशन के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दोनों जगहों पर राष्ट्र गान गाने के बाद महात्मा गांधी जी के तस्वीर पर फूल चढ़ाया गया और उनके बलिदान को याद किया गया। व्यवहार न्यायालय परिसर में अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश क्रांति प्रसाद, न्यायालय के न्यायिक अधिकारी गण, न्यालय के कर्मी, अधिवक्ता गण व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे, जबकि बार एसोसिएशन में संगठन के सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक ओझा, अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह, अजीत रविदास, समीर मिश्रा, असरफुल शेख, अनूप ओझा, सिद्धार्थ शंकर, अजय कुमार सौरभ, स्वराज सिंह समेत अन्य अधिवक्ता गण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20240815 wa01279087822008002139156

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!