Search

February 4, 2026 6:33 pm

एनएसयूआई कॉलेज महासचिव सोयेब अख्तर के नेतृत्व में बी एस के महाविद्यालय बरहरवा के प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपा।

आज दिनांक 16/08/2024 को एनएसयूआई कॉलेज महासचिव सोयेब अख्तर के नेतृत्व में बी एस के महाविद्यालय बरहरवा के प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपा।
जिसमे बताया गया यूजी सेमेस्टर – 3 (2022-26) NEP नामांकन में हो रही देरी के संदर्भ में । महाविद्यालय द्वारा के यूजी सेमेस्टर – 3 (2022-26) लिए नामांकन की तिथि से 3 दिन विलभ हो चुका है लेकिन महाविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर नामांकन फार्म उपलब्ध नहीं है एवं इतना अतिरिक्त पैसा फार्म के नाम पर लेने के बावजूद भी महाविद्यालय से फॉर्म नहीं दिया जा रहा है। नामांकन में 3 दिन विलंब हो चुका है इसके लिए महाविद्यालय अतिरिक्त समय दे। कॉलेज महासचिव सोयेब अख्तर ने बताया कि यूजी सेमेस्टर 3 का परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि आया। छात्रों के मांग के बाद प्राचार्य ने नामांकन तिथि घोषित की जिसमे की आज नामांकन तिथि घोषित हुए तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक नामांकन फॉर्म नहीं मिला। इस संदर्भ में जब प्राचार्य से बात हुई तो उन्होंने बताया कि पिछले सेशन की फार्म से ही नामांकन लिया जाएगा। जबकि यह मुमकिन ही नहीं है क्योंकि नैप में सभी विषय अन्य है जिसके कारण फॉर्म का नया फॉर्मेट तैयार करना होगा। जो की अभी संभव नहीं है। इसके लिए प्राचार्य ने आश्वासन दिया की जल्द ही गूगल फॉर्म तैयार किया जायेगा। यानि की जब छात्र संघ जब तक मांग नही करता है कॉलेज प्रशासन अपने स्तर से नही करेगा और छात्रों को ऐसे ही असमंजस से डालते रहेगा।
मौके पर कॉलेज सचिव दाऊद इब्राहिम एनएसयूआई सदस्य सरफराज नवाज, रमजान शेख , अख्यार आलम, कृष्ण अग्रवाल, मिन्हल, जयमुल शेख, मिसबॉल आलम, साहिल शेख, वसीम अकरम एवं कई छात्र उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर