Search

May 1, 2026 10:50 am

खरीफ कर्मशाला में किसानों को दी गई फसल बीमा की जानकारी।

अपर समाहर्ता और बीडीओ ने की बैठक की अध्यक्षता।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया. कर्मशाला में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा उपस्थित रहे. कर्मशाला में उपस्थित पदाधिकारियों ने किसान मित्र व भीएलई को खरीफ फसल में बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. बताया गया है महेशपुर प्रखंड को 18, 500 किसानों को बीमा करने का लक्ष्य दिया गया है. आगामी 31अगस्त अंतिम तिथि है. अतः सभी किसान मित्र भीएलईएस व एलएएमएस सचिव टीम वर्क के रूप में काम कर निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर बैठक में महेशपुर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नौरीक रविदास, सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार शील, अभिजीत कुमार शील सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!