Search

October 22, 2026 8:50 pm

वन प्रमंडल की रेस्क्यू टीम ने जहरीले सांप को किया रेस्क्यू, सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)वन प्रमंडल की रेस्क्यू टीम ने रविवार को एक जहरीला सांप को रेस्क्यू किया है। वन प्रक्षेत्र की रेस्क्यू टीम को सूचना मिली कि लेटबाड़ी में राजेश ठाकुर के एक बन रहे बाथरुम के टेंकी मे सांप घुस गया है, घुसने के बाद निकलने मे असमर्थ था।ग्रामीणों के द्वारा रेसक्यू टीम को सूचना दिया, सूचना पाकर रेस्क्यू टीम तत्काल लेटबाड़ी माल टोला में राजेश ठाकुर के घर में पहुंचे। टीम ने सबसे पहले सर्प के उपस्थिति वाली जगह से लोगों की भीड़ को दूर हटाया। तत्पश्चात टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम द्वारा बन रहे बाथरूम टैंकी के आस पास के समनो को हटाया, टीम ने अगल को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।मनोहर ठाकुर की अगुवाई मे सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। सर्प को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!