Search

May 5, 2026 12:40 am

व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस।

स्वराज सिंह

नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा कुर्थी पाड़ा में मंगलवार सुबह एक घर से गोविन्द सरकार नामक व्यक्ति का शव फंदे से लटका पाया गया। मृतक व्यक्ति की पत्नी दुर्गा सरकार ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पति की हत्या कर फांसी पर लटका दिया है। पत्नी दुर्गा ने बताया कि रात 9 बजे पति से बात हुई थी, जिसमें पति ने कहा था कि घरवाले मारपीट कर रहे हैं। दुर्गा ने कहा कि पहले ससुराल वाले घर-जमीन नहीं देने को लेकर मारपीट किया करते थे, जिसका इलाज पति को अपने मायके ले जा करवाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

img 20240827 wa00268835138878966966839

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!