एस कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. वही पीड़िता ने महेशपुर थाने में लिखित शिकायत कर सोनारपाडा गांव के एक युवक के खिलाफ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाई है. लिखित शिकायत में पीडीता ने बताया है कि बीते सोमवार शाम चार बजे करीब सोनारपाडा गांव निवासी राजीव माल अचानक मेरा घर आकर बोलने लगा कि तुमसे शादी करना चाहता हूं और हाथ पकड़कर जबरदस्ती ले जाने लगा. मेरे मना करने पर मेरे साथ मारपीट करते हुए छेड़खानी करने लगा. जिससे पीड़िता चोटिल भी हो गई. वही पीड़िता ने सोरसरबा करने लगी तो उसकी मां और आसपास के लोग इकट्ठा होकर उक्त लड़के चंगुल से छुड़ाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी गई. वही पुलिस ने वादी के लिखित शिकायत के आधार पर स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राजीव माल को गिरफ्तार कर ली. आरोपी को मंगलवार सुबह स्वास्थ्य जांच कर पाकुड़ जेल भेज दिया।





