Search

May 1, 2026 6:36 am

पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ा, दो चोर गिरफ्तार

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात के बाद महेशपुर पुलिस ने बीते सोमवार को दो चोर को चोरी करते धर दबोचा है. जिसको लेकर महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने पत्रकारों को बताया कि थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटना की खबर मिल रही थी. जिसको लेकर सोमवार को दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उन्होंने बताया थाना क्षेत्र के सीमपुर गांव में एक दुबराजपुर गांव निवासी गणेश लेट के जेरॉक्स दुकान में चोरी हुई थी. जिसको लेकर थाना कांड संख्या 115/24 के तहत स्थानीय थाने में मामला दर्ज की गई थी. इसके बाद पुलिस टीम चोरी कर रहे गिरोह को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नजर बनाए रखे थे. वही सोमवार रात को चोर हजीबुल शेख को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. वही दूसरी घटना खगड़ा हटिया के समीप एक व्यक्ति विक्रम सोरेन के हाथ से मोबाइल छीनकर भागने के क्रम में ग्रामीणों ने बाइक से पीछाकर पकड़ लिया. इसके बाद महेशपुर पुलिस के हाथों सौंप दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त चोर मोबाइल चोरी कर भागने लगा. जहां ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड ली. वही मामले की सूचना मिलते ही महेशपुर पुलिस टीम थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, एसआई रवि शर्मा, अनिल कुमार सिंह सहित जवानों ने मिलकर खगड़ा पहुँचकर शातिर चोर को पकड़कर थाना लाया गया. जहां थाना क्षेत्र के ढुलीबांध गांव निवासी विक्रम सोरेन के लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 116/24 के तहत मामला दर्ज कर ली गई. उन्होंने बताया कि उक्त चोर महेशपुर थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव निवासी नदीम शेख है. जो कुख्यात व शातिर अपराधी है. पुलिस नदीम शेख व उसके साथियों को काफी दिनों से खोज रहे थे. बताया कि चोर नदीम शेख कई बार जेल जा चुका है. बताया कि महेशपुर थाने से नदीम शेख तीन बार व पश्चिम बंगाल के मुरारई थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए 2017, 2021 ओर 2024 में ही दो बार जेल जा चुका है. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों चोर के पास से दुकान से चोरी का सामान प्रिंटर, फैन, चापाकल, स्टोप्लायजर, तार, बाइक, मोबाइल, इनवाईटर सहित कई सामान भी बरामद की है. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों चोर को स्वास्थ्य जांच कराकर पाकुड़ मंडल कारा भेज दी गई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!