Search

October 12, 2026 3:58 pm

मुफस्सिन लिपिक मोर्चा जिला इकाई पाकुड़ ने विधायक प्रतिनिधि को सोपा मांग पत्र

राजकुमार भगत

पाकुड़। बुधवार को झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा जिला इकाई पाकुड़ के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा विधायक कार्यालय पाकुड़ में विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद से भेंट कर अपनी दो सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन पत्र उनके मार्फत विधायक पाकुड़ सह संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री झारखंड सरकार को सौंपा गया। विधायक से अपने समर्थन में ज्ञापन पत्र के साथ अग्रेषित पत्र लिखवाने का अनुरोध किया गया। मौके पर ,मुख्य सचेतक मोo तौकीर आलम, सादिक अली,जिलाध्यक्ष माणिक कुमार साहा उपाध्यक्ष सौरभ कुमार जिला सचिव मुस्तफिजुर रहमान कोषाध्यक्ष वसंत कुमार,श्री पाउल हेंब्रम,शिवम कुमार पाण्डे, पियुष कुमार,वेद प्रकाश भगत आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!