Search

May 1, 2026 5:41 am

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में खेलों का महाकुंभ, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

मेजर ध्यानचंद को शत शत नमन, स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन।

सतनाम सिंह

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय (बैंक कालोनी) स्टेडियम एवं रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम पाकुड़ में विभिन्न खेलों यथा रनेथान, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन, वालीवाल एवं चित्रांकण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड रांची के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय पाकुड़ द्वारा स्वदेशी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जिला स्तरीय स्टेडियम(बैंक कालोनी) पाकुड़ में फुटबॉल एवं चित्रांकण का आयोजन किया गया। वही जिले के रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में कबड्डी, रस्सा कसी एवं बैडमिंटन का भी आयोजन किया गया। इस आयोजित खेल का उदघाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद , जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने संयुक्त रुप से किया। सर्वप्रथम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया गया। जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रत्येक खेलों में विजेता उप विजेता होने वाले टीम को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। खेल के आयोजन से खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया।

img 20240829 wa00261844237486002185747
img 20240829 wa00251206074421623683367

img 20240829 wa0024450958309984539079

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!