Search

October 12, 2026 12:43 pm

योगा मास्टर प्रमोद भगत के निधन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया गहरा शोक।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोपिकंदर थाना कुशचीरा गांव के निवासी योगा मास्टर प्रमोद भगत के निधन की दुखद खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन पर लिट्टीपाड़ा बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रमोद भगत के परिवार से मिलकर उन्हें इस दुखद समय में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बीजेपी के पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबुधन मुर्मू, सयमलाल मुर्मू, शिव प्रसाद पहाड़िया, केलास सिंह, मनोज सहा, तरुण सहा, नकुल सहा, थमस मुर्मू, किस्टा मुर्मू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रमोद भगत के निधन से क्षेत्र में योग और सामाजिक कार्यों में एक शून्य पैदा हो गया है। उनके परिवार के प्रति सभी की संवेदना है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।

img 20240830 wa00136887616075793978694

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!