Search

September 6, 2026 8:20 pm

मेरे छोटे भाई जैसे थे सुदिव्य सोनू, झारखंड ने खोया अनमोल रत्न: विधायक स्टीफन मरांडी

महेशपुर। झारखंड सरकार के मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन की खबर से विधायक भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू उनके लिए केवल एक सहकर्मी या मंत्री नहीं, बल्कि छोटे भाई जैसे थे। उनका अचानक चले जाना उनके लिए व्यक्तिगत रूप से गहरी और अपूरणीय क्षति है। विधायक ने कहा कि जनसेवा के प्रति सुदिव्य सोनू की प्रतिबद्धता, सहज व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व हमेशा लोगों के बीच याद किया जाएगा। उनके निधन से झारखंड ने एक अनमोल रत्न खो दिया है। उच्च शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
प्रो. मरांडी ने शोकाकुल परिवार, परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए बेहद पीड़ादायक क्षण है। उन्होंने प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, भाई सुदिव्य सोनू जी का यूं अचानक चले जाना मेरे लिए बेहद पीड़ादायक है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!