शासन प्रशासन की अनदेखी से गरीब जनता वंचित, लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में 40 साल से जेएमएम का विधायक है, लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ धोखा।
प्रशांत मंडल
भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तेतुल कुड़िया गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया, नरेंद्र मोदी की योजनाओं के बारे में बताया लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के तेतुल कुड़िया गांव में भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण गरीब जनता विकास से वंचित हो रही है।
मुर्मू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लिट्टीपाड़ा प्रशासन से मिलकर जनमन आवास योजना की सूची उपलब्ध कराने का काम करेंगे। अगर समस्या हल नहीं होती है, तो उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हर संभव जनता का विकास चाहती है, लेकिन लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 40 साल से झारखंड मुक्ति मोर्चा का विधायक है, लेकिन विकास नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने मुर्मू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने का काम करेंगे। मुर्मू ने कहा कि आपका साथ मिलता है तो विकास निश्चित होगा। इस मौके पर कई भाजपा नेता और ग्रामीण उपस्थित थे।






