Search

May 4, 2026 12:08 pm

महागठबंधन सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है, मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की राशि बैंक खातों में पहुंच रही है: तनवीर आलम

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 200 यूनिट फ्री बिजली, अबुआ आवास, बिजली, पानी, शिक्षा का फायदा मिल रहा है, सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों को बताया गया।

राजकुमार भगत

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत हस्तीपाड़ा पंचायत के हस्तीपाड़ा एवं जुहीबोना ग्राम में झारखंड प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है। मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की राशि बैंक खातों में पहुंच रही है, 200 यूनिट फ्री बिजली का लाभ मिल रहा है, अबुआ आवास, बिजली, पानी, शिक्षा का फायदा मिल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले 20-25 वर्ष के दरमियान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने जिस तरह से हर वर्ग के लिए विकास का कार्य किया है, वह किसी से छिपा नहीं है।

img 20240902 wa00553776004084900517892

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!