Search

April 30, 2026 9:14 pm

दस पंचायत एवं नगर के दो वार्ड में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

शिविर में लिए गए लोगों से आवेदन, कई मामलों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन

विभिन्न विभागों के द्वारा परिसंपत्ति का किया गया वितरण।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज जिला अंतर्गत आज जिले के पाकुड़ प्रखंड के पोचाथोल, कोलाजोड़ा, मालपहाड़ी पंचायत, पाकुड़िया प्रखंड के बासेतकुंडी पंचायत, अमड़ापाड़ा प्रखंड के बोहड़ा पंचायत, महेशपुर प्रखंड के असकंधा, खांपुर पंचायत, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जामजोड़ी पंचायत, हिरणपुर प्रखंड के डांगापाड़ा एवं केन्दुआ पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 एवं 7 में शिविर का आयोजन किया गया। इस कड़ी में अमड़ापाड़ा प्रखंड के बोहड़ा पंचायत में आयोजित शिविर में माननीय विधायक लिट्टीपाड़ा दिनेश विलियम मरांडी शामिल हुए। शिविर के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति/स्वीकृति पत्र वितरण किया। आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे एवं स्टॉल में जाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली एवं अपनी अहर्ता के अनुसार आवेदन किया। इस दौरान आयोजित शिविर के माध्यम से लोगों को फोकस्ड एरिया के अन्तर्गत झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र के अलावा बेनिफिशियरी ओरिएंटेड योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया साथ ही लाभुकों से आवेदन भी प्राप्त किया गया।आयोजित शिविर में कई लाभुकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करते हुए शिविर में ऑन स्पॉट समाधान किया गया, जिससे लाभुकों में खुशी देखी गई। शिविर के आयोजन पर लाभुकों ने सरकार एवं प्रशासन का आभार जताया।

img 20240903 wa00142165092570319905655
img 20240903 wa00113076062816045057245
img 20240903 wa00102737872826808451848
img 20240903 wa00133699911479788292725
img 20240903 wa00122882428021633937671

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!