Search

April 30, 2026 7:26 pm

आपकी योजना, आपका सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी ने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना मुख्य उद्देश्य।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड में आयोजित “आपकी योजना, आपका सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी ने कहा कि राज्य के नागरिकों को सभी लोग कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पहुंचाना है, ताकि वे अपने अधिकारों और योजनाओं से वंचित न रहें। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे राज्य में पंचायत स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आम ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा और उनकी जानकारी बढ़ाई जाएगी। इसका खास फायदा उन लोगों को मिलेगा जो अब तक इन योजनाओं से अनजान थे। कार्यक्रम में 36 प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें मुख्य्मंत्री मईया योजना, अबुआ आवास, पेंशन, राशन, जॉब कार्ड, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ, सर्वजन पेंशन योजना का लाभ, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय, आधार कार्ड में संशोधन, आयुष्मान कार्ड, गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सम्वर्धन योजना आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी पंचायतों में सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर “आपकी योजना, आपका सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन करवा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो।

img 20240904 wa00713777363020041532465
img 20240904 wa00687049784552986719509

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!