Search

April 30, 2026 3:17 pm

झामुमो जिला संगठन प्रभारी ने “आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार” कार्यक्रम में लिया भाग।

प्रशांत मंडल

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कमलघाटी में आयोजित आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम में झामुमो पाकुड़ के जिला संगठन प्रभारी एजाजुल ईस्लाम और जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी सीधे लोगों के घर तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। एजाजुल ईस्लाम ने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों के चेहरे पर खुशी लाने का काम कर रहा है और 13 सितंबर तक लगातार चलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण और सीधी-साधी जनता को दलालों से छुटकारा मिलता है, क्योंकि पदाधिकारी शिविरों में ही समस्याओं का निदान कर देते हैं।
हाजी समद अली ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हेमंत सोरेन सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सुगम रूप से प्रदान किया जा रहा है। सभी संबंधित पदाधिकारी शिविर में पहुंच रहे लोगों को योजनाओं की सटीक जानकारी देते हुए उन्हें लाभान्वित करने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम सहित पार्टी के दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240905 wa00364563021032368497159

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!