सुदीप कुमार त्रिवेदी
ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री मनोज भगत ने दीप प्रज्वलित कर किया। सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने स्वर्गीय राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया। कक्षा दशम के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने अपने संबोधन में राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला एवं बच्चों को उनसे प्रेरणा लेकर अपना जीवन देश सेवा के लिये प्रेरित किया। निदेशक सह प्रधानाध्यापक मनोज भगत ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को उनके योगदान और उपलब्धियों को श्रद्धांजलि के रूप में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कई क्षमताओं में अपने देश की सेवा की है। लेकिन सबसे बढ़कर, वह एक महान शिक्षक थे।
शिक्षक दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने अपने भाषण के द्वारा जीवन में शिक्षक के महत्व को रेखांकित किया। छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य एवं गायन से सबका मन मोह लिया। अन्य कई छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर केक काटकर एक दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने विद्यालय के सभी शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर उनका आशीर्वाद लिया।







