Search

April 30, 2026 5:54 pm

विधायक व डीसी ने शिविर में किया परिसम्पत्ति का वितरण

योग्य लाभुकों को अबूआ आवास से जोड़ने का डीसी ने दिया निर्देश

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर लोगो को करे जागरूक

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी व उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने गुरुवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। विधायक व उपायुक्त का जेएसएलपीएस के दिदियो द्वारा परम्परागत रूप से स्वागत किया। शिविर में अबूआ आवास योजना व मईया सम्मान योजना के पांच -पांच लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र दी गई। वही सखी मण्डल को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 30.75 लाख व चक्रीय निधि के रूप में 8.40 लाख की राशि दी गई। इसके अलावे स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का भी वितरण किया गया। इसके पूर्व उपायुक्त ने शिविर में लगे सभी 22 स्टाल का अनुश्रवण किया। अबूआ आवास स्टाल में लोगो की भीड़ देखकर कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वही आपूर्ति शाखा में उन्होंने बताया की वर्तमान में ग्रीन कार्ड के छूटे हुए लाभुकों का नाम ही जोड़ा जा रहा है। शिविर में कुछ महिलाओ ने आवास न मिलने की गुहार लगाने पर उपायुक्त ने बीडीओ टुडु दिलीप को निर्देश दिया कि इसको लेकर त्वरित कार्रवाई की जाय। उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य के हेमन्त सोरेन की सरकार मईया सम्मान योजना के तहत 21 से 49 वर्ष तक के महिलाओ को सालाना 12 हजार की राशि दी जा रही है। अब सरकार के द्वारा 18 वर्ष से 49 वर्ष तक के महिलाओ को भी इस योजना से जोड़ रही है।।राज्य सरकार अबूआ आवास , सर्वजन पेंशन सहित कई लाभकारी योजनाओ का लाभ दे रही है। वही उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की तीसरी श्रृंखला है। बीते वर्ष आहूत कार्यक्रम में 1.70 लाख आवेदन पड़ा था। जिसका निष्पादन कर दिया गया। अबूआ आवास को लेकर लाभुकों की प्रतीक्षा सूची बनाई गई है। इसमे योग्य लाभुकों को ही लाभ दी जाएगी। अयोग्य लाभुकों का नाम ग्रामसभा के माध्यम से हटाया जाएगा। योजना को लेकर बिचौलिया के चंगुल में न फंसे ।उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना है। इंटर के बाद छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बिना गारंटी के 15 लाख तक कि ऋण राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसमे 200 तक रैंकिंग होना आवश्यक है। शिविर में पड़े आवेदनों का राज्य स्तर तक अनुश्रवण की जा रही है। कोई दर दर न भटके , इसको लेकर शिविर आयोजित की गई है। अभी तक जिले में 31 हजार आवेदन जमा हो चुका है। इसमे से चार हजार आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता पाकुड़, सूचना पदाधिकारी राहुल कुमार , अंचलाधिकारी मनोज कुमार , जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत , प्रमुख रानी सोरेन , उप प्रमुख अब्दुल गनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20240905 wa0043733858121936289102
img 20240905 wa00426036632717847287210

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!