इकबाल हुसैन
महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने महेशपुर प्रखंड के हाथीमारा में खराब पड़े 5 MVA ट्रांसफार्मर के बदले में नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए झारखंड उर्जा विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। विधायक ने अपने पत्र में कहा कि हाथीमारा का 5 MVA ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इससे आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कृषि क्षेत्र भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाथीमारा बिजली सब-स्टेशन में 5 MVA का नया ट्रांसफार्मर अविलंब उपलब्ध कराने का कार्य किया जाए ताकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठीक ढंग से जल्द से जल्द बहाल हो सके। विधायक के इस पत्र से उम्मीद है कि हाथीमारा क्षेत्र में जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी और क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।





