Search

April 30, 2026 12:36 pm

कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर की बैठक

बजरंग पंडित

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सोनी भगत ने विभिन्न पंचायतों का दौरा करते हुए महिलाओं के साथ बैठक की। इस बैठक में महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अष्टमी देवी उपस्थित रहीं। बैठक में महिला संगठन को लेकर चर्चा की गई और यह बताया गया कि किस प्रकार महिलाएं मजबूत बन सकती हैं। बैठक में कई महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा गया और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सोनी भगत ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महिला कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में हमारी पार्टी हमेशा आगे रहेगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें राजनीति में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित करना था। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में हमेशा अग्रसर रहेगी और उनके सशक्तिकरण के लिए काम करेगी।

img 20240907 wa00572831238709945076415

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!