Search

May 3, 2026 9:12 pm

गणेश चतुर्थी के अवसर पर पाकुड़िया के मोगला बांध में गणेश भगवान की प्रतिमा का विसर्जन।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के मोगला बांध स्थित दुर्गा मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित गणेश भगवान की प्रतिमा का रविवार देर शाम को विसर्जन किया गया। इस अवसर पर मोगलाबांध के दर्जनों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल खेलने के साथ ही डीजे में भक्तिमय संगीत के साथ गांव में प्रतिमा को भ्रमण कराया गया। गणेश भगवान के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा और आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। विसर्जन यात्रा में कमिटी के विवेक वर्मा, वकील पाल, राजकुमार पाल, पप्पू पाल, प्रीतम वर्मा, सूरजपाल सहित अन्य सदस्य और भक्त शामिल थे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गणेश भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए पूजा-अर्चना की और उनकी प्रतिमा को विसर्जित करने से पहले विधि-विधान से पूजा की गई। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गणेश भगवान की महिमा का गुणगान किया और उनकी कृपा के लिए प्रार्थना की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!