Search

May 3, 2026 9:09 pm

पाकुड़ पुलिस ने दो चेन स्नेचिंग के मामलों का किया उद्भेदन, एक अभियुक्त गिरफ्तार

स्वराज सिंह

पाकुड़ पुलिस ने दो चेन स्नेचिंग के मामलों का उद्भेदन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान गुड्डू मंडल के रूप में हुई है, जो बिहार के कटिहार जिले का निवासी है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि 14 अगस्त और 29 अगस्त को पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में दो चेन स्नेचिंग की घटनाएं हुई थीं। पहली घटना में अज्ञात व्यक्ति ने बसंत कुमार की मां के गले से चेन छीन लिया था, जबकि दूसरी घटना में नरेश जैन के घर में घुसकर उनकी पत्नी का कंगन छीन लिया गया था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पाकुड़ के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया, जिसमें एसडीपीओ डी०एन० आजाद, नगर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बास्की, एसआई ओम प्रकाश, एसआई विकर्ण कुमार, कन्हैया कुमार यादव, सनातन मांझी, अवधेश यादव और थाना सशस्त्र बल शामिल थे। टीम ने लगातार छापेमारी की और आखिरकार गुड्डू मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गुड्डू मंडल का अपराधिक इतिहास है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है, जिनमें धारा 379, 420, 380, 411, 304(2) बीएनएस 2023 शामिल हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

img 20240909 wa00078545855281827866500

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!