Search

April 30, 2026 11:08 am

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं से जुड़ने में आम लोगों की मदद करने का लिया संकल्प।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ में कांग्रेस नगर कमिटी की बैठक में नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने में आम लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगे आकर लोगों का सहयोग करना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। बैठक में प्रदेश सचिव सेमेंनुल इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पाकुड़ विधानसभा कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है और आगे भी रहेगा। बैठक में जिला महासचिव कृष्णा यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष सज्जाद महिना, वार्ड पार्षद नुरुल हक, पार्षद खुरसिद आलम सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, रामविलास महतो, जिला सचिव असलम अंसारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

img 20240909 wa00182798837999218216384

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!