सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़ में 9 सितंबर से 13 सितंबर तक चलने वाले पारिवारिक मामले से संबंधित विशेष अभियान की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया, मीडिएटर अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्तागण, और पीएलवी उपस्थित थे। इस अभियान के तहत, एक दंपति पार्वती मुर्मू और ईश्वर हांसदा को मिलाया गया, जो पिछले चार महीने से अलग रह रहे थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रयास से दोनों के बीच सुलह समझौते के आधार पर मेल मिलाप कराया गया। मीडिएटर समीर कुमार मिश्रा का सहयोग रहा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दोनों पति-पत्नी को फूल माला पहना कर विदाई कर दी और उन्हें खुशी-खुशी एक साथ जीवन बिताने की आशीर्वाद दी। यह अभियान परिवारों को एकजुट करने और पारिवारिक मामलों का समाधान करने में मदद करेगा।






