फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर में व्यापारियों ने की भागीदारी, 1.18 लाख रुपये का राजस्व विभाग को प्राप्त।
राजकुमार भगत
पाकुड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में अब तक 11 लाइसेंस रिनुअल, 15 रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल और 2 नए रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। इस दौरान लगभग 1,18,500 रुपये का राजस्व विभाग को प्राप्त हुआ है। शिविर में पाकुड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल जैन, सचिव संजीव कुमार खत्री, सह-सचिव बृज-मोहन साह, कोषाध्यक्ष पार्थो बनर्जी, सुरेश बाकलीवाल, प्रवीण जैन, देवनारायण भगत, अमीत टिबडीवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। शिविर के माध्यम से व्यापारियों को फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई और उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।





