Search

April 30, 2026 10:26 pm

यूपीएस कांकोडबोना एसएमसी अध्यक्ष मिठू शेख की पीट-पीट कर हत्या

पुरानी रंजिश को लेकर अपराधियों ने की हत्या, मिठू पर पहले भी हो चुका है जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस।

सतनाम सिंह

पाकुड़ रविवार मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना घटी,पुरानी रंजिश को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांकोड़बोना के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मिठू शेख की पीट पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अपराधियों ने कंकोड़बोना ब्रिज के पास घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार मिठू शेख अपने घर से कांकोडबोना ब्रिज के पास पंखा ठीक कराने गए थे। पंखा ठीक करवा कर घर लौटने के दौरान घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे अकेला पाकर पीटना शुरू कर दिया। अपराधी उसे तब तक पीटते रहे जब तक वह अचेत न हो गए। मामले की जानकारी पाकर परिजन स्थल पर पहुंचे और मिठू को सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि मिठू शेख पर पहले भी जानलेवा हमला किया गया था। कई बार बमबाजी की घटना हुई थी। जिसमें कुछ अपराधी अभी जेल में बंद हैं। इधर मामले की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!