एफसी क्लब भुईधारा के आयोजन में 16 टीमों ने भाग लिया, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने किया फाइनल मैच का उद्घाटन
इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के जयपुर बरूंगा पंचायत के एफसी क्लब भुईधारा के ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।फुटबॉल खेल के फाइनल मैच मे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम शामिल हुए।खेल कमिटी के अध्यक्ष कालू शेख ने जानकारी देते हुए बताया की हर साल की भांति इस साल भी फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया है। इस खेल मे कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने फुटबॉल मे किक मारकर किया।फाइनल मैच रामनाथपुर वनम इलेवन स्टार रामपुर के बिच हुआ। जिसमे रामनाथपुर की टीम ने पेलेंटी मे इलेवन की टीम को एक गोल से पराजित किया। वही इस खेल मे विजेता टीम को 30 किलो पोल्ट्री एवं उपविजेता टीम को 20 किलो पोल्ट्री एवं सेमीफइनल मे हारने वालो को 10-10 किलो पोल्ट्री देकर सम्मानित किया गया। वही प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दिया एवं आगे ओर भी बेहतर तरीके खेलने की बाते कही।मौक़े पर प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम ने कहा की हेमंत सरकार एक के बाद एक जानकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम लगातार किया जा रहा है। सभी खेल प्रेमियों को को 25 सितम्बर 2024 को साहेबगंज जिले के भोगनाडीह मे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का आगमन होने जा रहा है।कार्यक्रम मे भाग लेने को लेकर लोगो को जागरूक किया।इस अवसर पर प्रखंड प्रवक्ता इक़बाल हुसैन,डार्फी शेख,रायहान शेख, किरण शेख,मुताहार शेख, रहिबूल शेख, टीपू शेख, मुकबूल शेख, हराधून शेख,रफीकुल शेख,अपेल शेख,आजाहर शेख समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।






