Search

October 10, 2026 8:45 pm

जाम से मिलेगी राहत! 200 बाइक की पार्किंग का इंतजाम, अवैध पार्किंग पर प्रशासन का शिकंजा।

सिविल सर्जन के पुराने परिसर में बनेगा अस्थायी पार्किंग स्थल, सड़क और फुटपाथ खाली कराने की तैयारी

पाकुड़: शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बेतरतीब पार्किंग से लगने वाले जाम पर अंकुश लगाने के लिए सड़क किनारे वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग के साथ वैकल्पिक स्थल विकसित किए जा रहे हैं। सिविल सर्जन के पुराने व जर्जर आवासीय परिसर को साफ कर अस्थायी पार्किंग स्थल बनाया जाएगा, जहां करीब 200 मोटरसाइकिलें खड़ी हो सकेंगी। जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी के अनुसार, सड़क के दोनों किनारों पर कार और मोटरसाइकिल की पार्किंग व्यवस्थित की जाएगी, ताकि मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो और आवागमन सुचारू रहे।

अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई।

यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का जोर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने और फुटपाथों को पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने पर है। अधिकारियों ने नागरिकों से निर्धारित स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है। व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ कुमार गौरव, नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार, डीटीओ मुजाहिद अंसारी, एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!