Search

April 30, 2026 7:30 pm

हेमंत सरकार से मुक्ति और जनता के आशीर्वाद से विकसित झारखंड बनाने को लेकर भाजपा का महापरिवर्तन संकल्प यात्रा।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

हेमंत सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा का परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर होते हुए पाकुड़ विधानसभा के पाकुड़ नगर पहुंच पूरे यात्रा क्रम में जनता का स्नेह व आशिर्वाद प्राप्त किया । अबकी बार आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में न केवल भ्रष्टाचार में लिप्त हेमंत सरकार को परिवर्तन के संकल्प के साथ हटाना व एक कड़ा सबक सिखाना है बल्कि झारखंड के विकास, सुरक्षा व सम्मान के लिए दृढ़ संकल्पित व पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ाने व प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में झारखंड में भी एक मजबूत भाजपा की सरकार बनाना है। इस महापरिवर्तन संकल्प यात्रा रथ में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता आदि के साथ मुख्य अतिथि के रूप में गोड्डा के माननीय विधायक अमित मंडल विशेष रूप से उपस्थित होकर एवं अपने ऊर्जावान संबोधन से पाकुड़ वासियों का मन मोह लिये। उन्होंने इस भ्रष्टाचारी सरकार के युवाओं, महिलाओं, गरीबों, आदिवासियों एवं हर वर्ग के लोगों से किये गये झूठे वादों की ओर पाकुड़ वासियों का ध्यान आकृष्ट कर कहा कि झूठे और लोक लुभावन वादें करने में माहिर हेमंत सरकार युवाओं को न रोजगार दे पा रही है और न बेरोजगारी भत्ता देने का वादा ही अब तक पूरा की है। इसके विपरित कांग्रेसी जाल में फंस तुष्टिकरण व वोट बैंक की गंदी राजनीति में अंधी यह सरकार अवैध बंग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड में बसने, फलने-फूलने की खुली छूट देने, यहां के असहाय निर्दोष मुस्लिम समाज का भी शोषण करने तथा लव-लैंड जिहाद के तहत झारखंड की माटी-बेटी-रोटी की अस्मिता व पूरे देश की सुरक्षा, अधिकार व सम्मान से खिलवाड़ करने का बिल्कुल ही खुला छूट देने का काम करती आ रही है। इससे हर वर्ग के लोगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है जिससे यहां के दबे-कुचले व विकास की मूल धारा से दूर निर्दोष मुस्लिम समाज भी भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार से मुक्ति पाने और भाजपा की सरकार बनाने की कसमें खा भाजपा के साथ मजबूती के साथ खड़ा हो रही हैं। हाल ही में घटी पाकुड़ जिले के गोपीनाथपुर-नवादा व इलामी ग्राम के हिन्दू ग्रामीणों पर हमला, महेशपुर गायबथान आदिवासी परिवार पर लैंड जिहाद के तहत हमला व के.के.एम काॅलेज के आदिवासी युवा छात्रों के इस लैंड जिहाद के विरुद्ध आवाज बुलंद करने पर उन युवा छात्रों के आवाज दबाने व उनके आंदोलन को रोकने हेतु पद-पावर एवं पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग कर आधी रात में आदिवासी छात्रावास में पुलिस भेजकर उन युवा छात्रों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई कर डराने-धमकाने व आंदोलन करने से रोकने का कुप्रयास करना आदि इसका प्रत्यक्ष व ताजा उदाहरण है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में हुए एवं आये दिन होनेवाले सैकड़ों विभिन्न अति गंभीर मामले, महिलाओं के साथ बढ़ते गंभीर अपराध यथा बलात्कार-हत्या व लव-लैंड जिहाद, खनिजों-वन-जमीनों आदि सम्पदाओं की लूट, आदिवासियों व हिन्दूओं की घटती आबादी और फिर इससे क्षेत्र की बदलती डेमोग्राफी से यहां बढ़ते बेलगाम अपराध व अन्य विभिन्न गंभीर खतरे इस हेमंत सरकार में फैली घोर अव्यवस्था व असुरक्षा का पोल खोल कर इसकी सारी सच्चाई जगजाहिर कर दी है। 2-3 महीने के ही मेहमान इस भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार का जाना अब बिल्कुल तय है आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। हेमंत सोरेन व इनके सारे भ्रष्टाचारी नेताओं व साथी-सहयोगियों का सही जगह होटवार जेल है। पाकुड़ नगर के बिरसा चौक पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शाबरी पाल के नेतृत्व में सभी सम्मानित महिला पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ एवं मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री अमित मंडल जी का पूष्पवर्षा एवं फूल मालाओं से स्वागत कर पूर्व कार्यक्रम में पाकुड़ नगर के घर-घर से परिवार के महिला सदस्यों से एकत्रित माटी व अनाज की लाल पोटली को श्री अमित मंडल जी को सौंपा एवं यहां के महिलाओं के मनोस्थिति से अवगत कराया। श्री अमित मंडल ने भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने आह्वान किया कि हमारी माॅंए, बहनें, बेटियां व उनका पूरा परिवार हमारे परिवर्तन संकल्प यात्रा से जुड़ अबकी बार उनसबके अनुकूल झारखंड में माटी-बेटी-रोटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं विकसित झारखंड बनाने का सामर्थ्य रखने वाली दृढ़ संकल्पित मजबूत भाजपा की सरकार बनाएं। साढ़े चार साल केवल महिला विरोधी व ठगने का काम करनेवाली इस सरकार की आनन-फानन में लाई मईया सम्मान योजना भी मात्र छलावा एवं वोट खरीदने की गंदी राजनीति है। महिलाएं अब इनके किसी भी लोक-लुभावन वादों, झूठी व भ्रमित बातों के बहकावे में नहीं आनेवाली है बल्कि महिलाएं अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था, रोजगार, अपराधियों से मजबूत सुरक्षा, सम्मान से जीने का हक, लव-लैंड जिहाद से पूरी तरह मुक्ति व भ्रष्टाचार मुक्त व ठोस न्याय व्यवस्था दे पाने में सामर्थ्य भाजपा की सरकार चाहती है। मौके पर श्रीमती मीरा प्रवीण प्रवीण सिंह, अनुग्राहित प्रसाद साह, साहेब हांसदा, श्रीमती सम्पा साहा, बाबुधन मुर्मू, कमल भगत, शंभू भगत, धर्मेन्द्र त्रिवेदी, हिसाबी राय, रूपेश भगत, सुशील साह, बिक्रम कुमार मिश्रा, रविशंकर झा, सपन दुबे, असीम मंडल, दीपक साहा, पंकज साहा, पवन भगत, सोहन मंडल, संजीव साह, अक्षय पांडेय, पिंका पटेल, अनिकेत गोस्वामी, रतन भगत, अभिक दास, श्रीमती पिंकी मंडल, श्रीमती प्राची चौधरी, श्रीमती निधि गुप्ता, श्रीमती क्रांति शर्मा, सरिता मुर्मू, एलिया हांसदा, अमित मरांडी, मिस्त्री सोरेन, गोपाल राय, बलराम दूबे, जयसेन बेसरा, जुनास टुडू, फुलबाबु कोड़ा मौजूद रहे।

img 20240923 wa00252312438276525167962

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!